गुना: जिले में धर्मांतरण के आरोपों पर पुलिस की कार्रवाई, मोहनपुर खुर्द गांव में चंगाई सभा के मामले में FIR दर्ज
Guna, Guna | Apr 10, 2026 गुना म्याना थाना के मोहनपुर खुर्द गांव में 5 अप्रैल को हुई कथित चंगाई सभा और धर्मांतरण के आरोपों पर 10 अप्रैल को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बृजेश बैरागी ने कहा, गुजरते समय मोहनपुर खुर्द में पंडाल में चंगाई सभा देखी पास्टर लोगों को झाड़फुक और बीमारियों के इलाज के नाम पर ईसा मसीह की शरण में आने की बात कर रहे थे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।