बानसूर: पिकनिक ट्रिप में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, स्कूल डायरेक्टर पर POCSO के तहत केस दर्ज
Bansur, Alwar | Sep 30, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में पिकनिक ट्रिप के दौरान एक नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने निजी स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।