मनिया: हाइवे भी पानी-पानी, बारिश से एनएच-44 पर जलभराव
Mania, Dholpur | Sep 12, 2026 जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला और बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मनियां कस्बे से होकर गुजर रहे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर भी बारिश का पानी भर गया। जलभराव के बीच वाहन चालक हाइवे से गुजरते नजर आए। सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा