सहजनवा: सहजनवा में भूमि विवाद पर तनाव, पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई, अवैध निर्माण का आरोप
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के तेनुहारी शुक्ल गांव में भूमि और रास्ते के विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। गांव निवासी विजय बहादुर शुक्ल ने सोमवार को सहजनवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने विपक्षियों पर अवैध निर्माण, रास्ता बाधित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।