बिजनौर: गांव मुबारकपुर निवासी शख्स ने मनोचिकित्सक से मिलकर अपनी पत्नी को मानसिक रोगी कराया घोषित, पत्नी पहुंची CMO कार्यालय
Bijnor, Bijnor | Sep 26, 2024 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर के गांव मुबारकपुर निवासी अनिल ने जिला अस्पताल में तैनात मनोचिकित्सक से मिलकर अपनी पत्नी पारुल को मानसिक रोगी घोषित कर दिया है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद अनिल की पत्नी पारुल उसे निरस्त कराने के लिए बृहस्पतिवार कों 10 बजे सीएमओ ऑफिस पहुंची। शातिर पति ने कानूनी दाव पेज से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया है।