बिजनौर: मंडावर मार्ग स्थित मालन नदी के पुल पर विषैले सांप से खेलता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | Sep 26, 2024 बिजनौर में बृहस्पतिवार को समय करीब 9 बजे मंडावर मार्ग स्थित मालन नदी के पुल पर जहरीले कोबरा सांप के साथ खेलते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ। युवक जान जोखिम में डालकर जहरीले सांप के साथ खेल रहा है। रील बनाने के चक्कर में युवक जान जोखिम में डाल रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वन विभाग की टीम मामले में जांच कर रही है।