मझोली: ग्राम सरोदा में गेहूं की फसल में भीषण आग, किसानों को हुआ लाखों का नुकसान
मझौली के समीप सरोदा गांव में मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे भीषण आग लगने से किसानों की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।आग इतनी तेजी से फैली की उमरिया,सरोदा, मदला गांव के किसान इसकी चपेट में आ गए सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद इस पर काबू पाया गया है आगजनी की इस घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।