हरिद्वार: कांगड़ा घाट के पास गंगा में बहा हरियाणा के रोहतक का कांवड़िया, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार के कांगड़ा घाट के पास आज हरियाणा के रोहतक से आया एक कांवड़िया गंगा के तेज बहाव में बह गया। घाट पर तैनात एसडीआरएफ के जवान आशिक अली और शिवम ने डूबते हुए कांवड़िए रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। 29 वर्षीय पवन कुमार के रूप में कांवड़िए की पहचान हुई जो कांवड़ लेने हरिद्वार आया था और गंगा में नहाते वक्त पानी के तेज बहाव में बह गया था।