हरिद्वार: बिना पंजीकरण बिरला घाट, रोड़ी बेलवाला और कांगड़ा घाट पर चल रहे 6 ढाबों को नोटिस, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग में सोमवार को हरकीपौड़ी और आसपास के क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान मेला क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे 6 ढाबों को बंद कराते हुए नोटिस जारी किया गया। यह सभी ढाबे बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे। विभाग ने क्षेत्र में 30 ढाबा और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया जिसमें दो स्थानों पर दूषित खाद्य सामग्री पाई गई।