हरिद्वार: गंगा आरती करने हर की पड़ी पहुंचे उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार, सकुशल कांवड़ मेले के संपन्न होने की कामना की
उत्तराखंड के DGP अभिनव कुमार आज हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने गंगा आरती की और मां गंगा से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की। बता दें कि आज 22 जुलाई से कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई है। हरिद्वार के डीएम और एसएसपी भी दोपहर को गंगा पूजन किया था और शाम को डीजीपी अभिनव कुमार ने भी हर की पौड़ी पहुंचकर मां गंगा का पूजन किया और आरती भी की।