हरिद्वार: DGP अभिनव कुमार ने वैरागी कैम्प पहुंच कांवड़ मेले का किया निरीक्षण, उपद्रवियों को दी हिदायत
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार सोमवार शाम बैरागी कैंप पहुंचे। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई कांवड़ मेल को लेकर तमाम तैयारियों का निरीक्षण किया। DGP अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों को कांवड़ियों की भीड़ से निपटने के लिए तमाम सुझाव दिए। इस मौके पर उन्होंने कावड़ियों की भीड़ से निपटने के लिए पुलिस के इंतजामों को बारीकी से देखा और उपद्रवियों को हिदायत दी