हरिद्वार: बहादराबाद में पतंजलि योगपीठ के सामने और फ्लाईओवर के नीचे हुआ भारी जल भराव, कांवड़िए हुए परेशान
हरिद्वार के बहादराबाद में आज पतंजलि योगपीठ के सामने और फ्लाईओवर के नीचे भारी जल भराव हो गया। इस जल भराव के चलते कांवड़ियों को परेशानियों का सामना करने पड़ा। आज यहां से कांवड़िए गुजर रहे थे लेकिन जल भराव के चलते कांवड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी परेशान दिखाई दिए। बता दे कि हरिद्वार जिले में हुई मूसलाधार बारिश से जगह-जगह हुए जल भराव से लोग परेशान हुए।