पटियाली कस्बा में ग़मों का पर्व मोहर्रम बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। शनिवार की रात करीब 10 बजे अपनी अपनी चिन्हित जगहों पर ताजिए रखे गए। हर ओर से या हुसैन की सदाएं गूंज रही थीं। मातमी धुनों के साथ अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की याद में मर्शीहे पढ़े। जगह जगह अखाड़े का आयोजन किया गया। नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई की उचित व्यवस्था की गई।