6+1 बारी पानी पर बनी सहमति , किसानों ने रंग-
गुलाल उड़ाकर मनाया जश्न, चक्का जाम स्थगित, घड़साना में जारी रहेगा धरना
बीकानेर । बीकानेर जिले के सीमावर्ती खाजूवाला क्षेत्र में नहरी पानी की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। किसानों की 6+1 बारी पानी देने की मांग पर सहमति बनने के बाद बुधवार की शाम को खाजूवाला में खुशी का माहौल देखने को मिला। सहमति की खबर मिलते ही किसानों ने रंग-गुलाल उड़ाकर, नाच-गाकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया।
खाजूवाला के राजीव सर्किल पर किसानों ने उत्साह के साथ खुशी जाहिर की। नहरों में पर्याप्त सिंचाई पानी की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे किसानों के लिए सहमति को महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
*चक्का जाम स्थगित, आंदोलन रहेगा जारी*
6+1 बारी पानी पर सहमति बनने के बाद किसानों ने खाजूवाला सहित विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम स्थगित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, किसानों ने स्पष्ट किया क�