3 वर्षों से लंबित चिकित्सा दावा डॉ. कर्नल संजय शांडिल जी के प्रयासों से 1–2 दिनों में हल ।
सोलन के एक बुजुर्ग का चिकित्सा दावा पिछले 3 वर्षों से लंबित था। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने पूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. कर्नल संजय शांडिल जी से मुलाकात की।
डॉ. कर्नल संजय शांडिल जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यक्तिगत रुचि दिखाई और संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप बुजुर्ग का लंबित चिकित्सा दावा महज 1–2 दिनों के भीतर सुलझा दिया गया।
इस त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए बुजुर्ग ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से डॉ. कर्नल संजय शांडिल जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. शांडिल ने न केवल उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि व्यक्तिगत रुचि लेकर लंबे समय से लंबित उनके कार्य को पूरा करवाया।
बुजुर्ग ने डॉ. कर्नल संजय शांडिल जी के संवेदनशील रवैये, तत्परता और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रयास अनेक लोगो और उनके परिवारों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक है।
डॉ. कर्नल संजय शांडिल जी ने कहा कि सोलन के लोगो की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों से भी आग्रह किया कि लंबित मामलों का निपटारा संवेदनशीलता और शीघ्रता के साथ किया जाए।
Solan, Solan | Oct 8, 2026