वोट चोरी प्रकरण में कांग्रेस सहित अन्य दलों का सामूहिक प्रदर्शन / 08 अक्टूबर 2026
सोलन में कथित वोट चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस समेत विभिन्न दलों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य दलों के नेताओं ने शहर में विशाल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
सोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष वर्माणी ने आरोप लगाया कि कथित वोट चोरी के इस प्रकरण में भाजपा की भूमिका है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव आयोग से जुड़े इस तरह के मामले सामने आए, वहां भाजपा को चुनावी लाभ मिला। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की अहमियत सबसे ज्यादा है और यदि वोटों से किसी भी तरह की छेड़छाड़ होती है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
Solan, Solan | Oct 8, 2026