लालगंज: देवगांव थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वाले युवक के खिलाफ की कार्रवाई, मचा हड़कंप
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत जनपद में अभियान चलाया जा रहा है । सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में थाना देवगांव पुलिस द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक युवक का नाम प्रकाश में आया।