तरबगंज: वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव निवासिनी किशोरी के साथ वृद्ध ने की अश्लील हरकत, पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव में बकरी चराने गयी 11 वर्षीय किशोरी के साथ गांव निवासी गरीब उम्र 55 वर्ष ने अश्लील हरकत की। गांव निवासिनी महिला ने थाने पर तहरीर दिया कि उसकी 11वर्षीय किशोरी पुत्री शनिवार सुबह 9 बजे बकरी चराने गयी थी।गांव निवासी गरीब बहाने से उसे घर में बुलाकर कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे।किशोरी आरोपी को धक्का देकर मौके से भाग आयी।