तरबगंज: नवाबगंज थानाक्षेत्र के चौबेपुर में अनियंत्रित ई-रिक्शा तालाब में डूबा, चालक ने कूदकर बचाई जान
नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में शुक्रवार की देर रात्रि करीब 1बजे सवारी उतार कर वापस आ रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर तालाब में चला गया। ई-रिक्शा चालक मोहम्मद जुनैद ने कूद कर जान बचाई। चालक शनिवार की सुबह 9 बजे पुलिस व ग्रामीणों से साथ तालाब पर पहुँच कर आपबीती सुनाई। उपनिरीक्षक विभव सिंह, मुख्य आरक्षी अभिषेक और अन्य पुलिसकर्मियों ने रिक्शा बाहर निकाला