चकरनगर: एसडीएम ने तहसील प्रांगण में 60 गरीबों को एक साथ कंबल का वितरण किया
तहसील परिसर में एसडीएम की मौजूदगी में आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों को एक साथ कंबल वितरण किये गए। बता दें कि तहसील भवन में नवम्बर माह से लगातार ठंड से बचाने के लिए गरीबों को कंबल वितरण किए जा रहे है।ठंड कम पड़नी शरू होते ही आज सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया ने तहसील प्रांगण में एकत्रित 60 गरीबों को एक साथ कंबल वितरण किए