चकरनगर: फरार चल रहे जगतौली गांव के एक अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगतौली निवासी रोहित पुत्र ब्रजेंश सिंह का मारपीट सम्बंधित मामला जिला न्यायालय में चल रहा है लेकिन उक्त अभियुक्त लंबे समय से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था कोर्ट के निर्देश पर चकरनगर पुलिस ने वांछित वारंटी अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर आज सोमवार करीब 11 बजे ददरा मोड़ से गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराते हुए जेल भेज दिया है