करछना: कॉटन मिल तिराहा के पास दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर महिला ने व्यक्ति को ईंट से मारकर किया घायल
मामला प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के कॉटन मिल तिराहा के पास का है,जहां पर आज बुधवार को दीपावली पर्व के मद्देनजर व्यक्ति दुकान पर सामान खरीद रहा था,तथा पैसे के लेनदेन को लेकर बातचीत हो गई,इस दौरान दुकान पर बैठी महिला ने ईंट मारकर व्यक्ति को घायल कर दिया,इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव कर मामला शांत कराया गया है।