बछामदी में दो दिवसीय महिला कीर्तन का भक्तिमय वातावरण में समापन
नदबई। बछामदी गांव में आयोजित दो दिवसीय महिला कीर्तन का रविवार को भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। कार्यक्रम सरपंच सरोज पुष्पेंद्र फौजदार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जबकि मंदिर महंत प्रताप शुक्ला जी महाराज मुख्य अतिथि रहे।
कीर्तन के दौरान वीर एवं भक्ति रस से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया। महिलाओं ने अपने गायन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने के साथ मतदाताओं से मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में कमालपुरा, सोमली, हिंडौन, छोकरवाड़ा प्रथम व द्वितीय, मंडावरा हिंडौन, फौजीपुरा सहित बछामदी की कीर्तन पार्टियों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। दर्जनों गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति गायन का आनंद लिया। इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा और श्रद्धालु भजनों पर झूमते व नाचते नजर आए।
समापन अवसर पर सरपंच पुष्पेंद्र फौजदार एवं आयोजन कमेटी की ओर से सभी कीर्तन पार्टियों का सम्मान कर उन्हें विदाई दी गई। वहीं मोदप्रकाश फौजी ने भी व्यक्तिगत रूप से सभी पार्टियों के सदस्यों को शॉल एवं 1100 रुपये की राशि भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच प्रभाव चौधरी, बिजेंद्र सिंह, गजेंद्र प्रसाद बाबूजी, नरेंद्र ओझा, गजेंद्र सेठ, बिजेंद्र इंदौलिया, बनिया बसेरी, प्रकाश बाबू ओझा, जगदीश प्रसाद, महेश प्रसाद, मनोज डागुर, मनोज ओझा, महावीर सिंह, राजन डीलर, राजू सेठ, देशराज पहलवान, बीघाराम सक्सेना, जगवीर सिंह फौजदार सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
दो दिवसीय आयोजन के समापन के बाद सभी कीर्तन पार्टियों का सम्मानपूर्वक विदा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देखने को मिला।
Weir, Bharatpur | Aug 23, 2026