मोतिहारी: अवधेश चौक पर सड़क दुर्घटना में एक की हुई मौत, दूसरा युवक हुआ जख्मी
मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के अवधेश चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बंजरिया थाना के झखिया निवासी मितलाल सहनी के रुप में हुई है। जख्मी की पहचान पीपराकोठी थाना क्षेत्र के झखरा निवासी चुनेश सहनी के रुप में हुई है।