*उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनीं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी तनीसा सिंह का महाराजगंज में हुआ भव्य स्वागत*
*जनपद महाराजगंज, उत्तर प्रदेश 15.08.2026*
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी *तनीसा सिंह* के गृह क्षेत्र महाराजगंज आगमन पर स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने उनका भव्य स्वागत किया। चयन के बाद पहली बार घर पहुंचीं तनीसा सिंह का लोगों ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
तनीसा सिंह, *डॉ0 मनोज सिंह* - विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, इंटीरियर सेक्टर बस्ती बीसीडीए की भतीजी हैं। वे *योगेश सिंह* की पुत्री हैं और उनका परिवार परसोना (खोभा) से संबंध रखता है।
तनीसा सिंह के परिवार में खेल और सेवा क्षेत्र की मजबूत परंपरा रही है। उनके चाचा, *राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अमितेश सिंह* ने बचपन में उनका प्रशिक्षण किया। अमितेश सिंह ने अपनी पुत्री *शिवांगी सिंह* और पुत्र *अश्विनी सिंह* को भी प्रशिक्षित किया, जो दोनों राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में शिवांगी सिंह का चयन रेलवे में हो चुका है, जबकि अश्विनी सिंह का चयन पुलिस विभाग में प्रक्रियाधीन है।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों *श्री रामचंद्र सिंह*, *हरिश्चंद्र सिंह*, *बिहरा इंटर कॉलेज के प्रबंधक सतीश सिंह*, *पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ0 कमलेश सिंह*, *देव मित्र सिंह*, *विपिन सिंह*, *रवि कुमार सिंह* एवं *आनंद प्रताप सिंह* ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि तनीसा सिंह की सफलता से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
स्वागत एवं बधाई देने वालों में *राजकुमार सिंह, आजाद सोनी, दिनेश भारती, आशीष कनौजिया, अर्जुन सोनी, जय वर्मा, युवराज, मनीष, मयंक, राहुल सक्सेना, आशीष पटेल, अभिराज और अमन शर्मा* सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 15, 2026