घाघरा: दीरगांव गांव में दुष्कर्म के आरोपी के घर घाघरा पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, एसआई ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Sep 12, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाका दिरगांव गांव में घाघरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के घर शुक्रवार को इश्तिहार चिपकाया। इस संबंध में एसआई मनीष कुमार ने बताया कि कांड संख्या 41/25 के आरोपी प्रमोद जायसवाल के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। प्रमोद के ऊपर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तार के डर से प्रमोद लगातार फरार चल रहा है।