घाघरा: देवाकी पेट्रोल पंप के पास मोटरयान निरीक्षक ने चलाया वाहन जांच अभियान, कई वाहनों से जुर्माना वसूला
Ghaghra, Gumla | Sep 11, 2025 मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह ने देवाकी पेट्रोल पंप के समीप बड़े भारी वाहन बॉक्साइट ट्रक, बस को रोक कर वाहन से संबंधित कागजात की जांच की। इस क्रम में ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स,परमिट, इंश्योरेंस,फिटनेस पेपर,प्रेशर हॉर्न संबंधित जांच किया। इस क्रम में दर्जनों वाहन से 91750 रुपए का जुर्माना वसूला।