*जनपद बस्ती - 01 नवंबर 2026*
*रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी का वामा वेलनेस कैंप, आयुष विभाग के साथ मिलकर पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*
बस्ती पुलिस लाइन में आज पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ देने के उद्देश्य से *वामा सारथी द्वारा मेडिकल कैंप व आयुष विभाग उत्तर प्रदेश की सहभागिता से वामा वेलनेस कैंप स्वास्थ्य परीक्षण शिविर* का आयोजन किया गया।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व *वामा सारथी अध्यक्षा बस्ती नेहा सिंह (पत्नी अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती)* ने किया। उनके निर्देशन और उपस्थिति में चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण कैंप रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में संपन्न हुआ।
1. शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों, उनके परिवारजनों, विशेषकर *महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं* के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें निरंतर लाभान्वित करना है।
2. इसी क्रम में वामा सारथी द्वारा *आयुष विभाग एवं प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों/अस्पतालों* की सहभागिता से यह वेलनेस कैंप लगाया गया।
3. पुलिसकर्मियों की कठिन ड्यूटी एवं अनियमित जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए *जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों* द्वारा उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक परामर्श दिया गया।
4. शिविर में *शुगर, ब्लड प्रेशर आदि का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच* किया गया।
5. जांच के बाद *आई ड्रॉप, जलने, कटने व अन्य निःशुल्क एलोपैथिक दवाओं का वितरण* किया गया।
6. यह आयोजन पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के *स्वास्थ्य संवर्धन एवं कल्याण* के उद्देश्य से किया गया जिसमें पुलिस एवं पुलिस परिवार के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस प्रकार की निरंतर पहल उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार कल्याण एसोसिएशन एवं वामा सारथी द्वारा की जा रही है ताकि पुलिस कर्मी व उनके परिवारजन स्वस्थ एवं सशक्त रह सकें। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी वामा सारथी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के लोग उपस्थित रहे।
Basti Police
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 1, 2026