Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image

सतलुज का रौद्र रूप: तत्तापानी में बढ़ा जलस्तर, शिमला–करसोग मार्ग पर अलर्ट तत्तापानी में उफनती सतलुज ने बढ़ाई चिंता, शिमला–करसोग मार्ग पर सतर्कता जरूरी #SatlujRiver #Tattapani #Shimla #Karsog #HimachalPradesh #HimachalNews #Monsoon2026 #HeavyRain #FloodAlert #RiverWarning #TravelAlert #StaySafe #WeatherUpdate #RainAlert #HimachalNow

Shimla Urban, Shimla | Jul 10, 2026

MORE NEWS

Advertisement.
BAHRA UNIVERSITY
aspirations to reality
SHIMLA HILLS.

ADMISSION OPEN 2026-27
WWW.BUSHIMLA.IN
98050-44412

Advertisement. BAHRA UNIVERSITY aspirations to reality SHIMLA HILLS. ADMISSION OPEN 2026-27 WWW.BUSHIMLA.IN 98050-44412

Shimla Urban, Shimla | Jul 10, 2026

चौपाल:"भोट स्कूल की बदहाल हालत पर बीडीसी सदस्य का अल्टीमेटम, शिक्षा विभाग को भेजा चेतावनी पत्र"

"स्कूल भवन, डंगा और बच्चों की सुरक्षा पर जताई गंभीर चिंता, तत्काल आपातकालीन फंड जारी करने की मांग"

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल, 10 जुलाई।

शिमला जिले के चौपाल उपमंडल की ग्राम पंचायत झीना स्थित भोट स्कूल की कथित बदहाल स्थिति को लेकर ननहार वार्ड नंबर-20 के बीडीसी सदस्य राजेश रढाईक ने शिक्षा विभाग को एक गंभीर चेतावनी पत्र भेजा है। पत्र में स्कूल की जर्जर हालत, बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा तथा भवन की मरम्मत को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

बीडीसी सदस्य ने अपने पत्र में दावा किया है कि स्कूल का बुनियादी ढांचा अत्यंत खराब स्थिति में है और पिछली बरसात में स्कूल का डंगा गिरने के बाद हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। उनका कहना है कि बारिश का पानी स्कूल परिसर और कमरों में प्रवेश कर रहा है, जिससे भवन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पत्र के अनुसार, स्कूल में अध्ययनरत बच्चों और कार्यरत शिक्षकों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि यह क्षेत्र दुर्गम पहाड़ी इलाका है, जहां अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बच्चों को दूर स्थित विद्यालयों में भेजने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में बच्चे इसी स्कूल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

राजेश रढाईक ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूल की मरम्मत, सुरक्षा दीवार (डंगा) के निर्माण और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल आपातकालीन फंड जारी कर आवश्यक कार्य शुरू करवाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के निदेशक तथा उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चौपाल को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

फिलहाल, इस मामले पर शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

चौपाल:"भोट स्कूल की बदहाल हालत पर बीडीसी सदस्य का अल्टीमेटम, शिक्षा विभाग को भेजा चेतावनी पत्र" "स्कूल भवन, डंगा और बच्चों की सुरक्षा पर जताई गंभीर चिंता, तत्काल आपातकालीन फंड जारी करने की मांग" न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल, 10 जुलाई। शिमला जिले के चौपाल उपमंडल की ग्राम पंचायत झीना स्थित भोट स्कूल की कथित बदहाल स्थिति को लेकर ननहार वार्ड नंबर-20 के बीडीसी सदस्य राजेश रढाईक ने शिक्षा विभाग को एक गंभीर चेतावनी पत्र भेजा है। पत्र में स्कूल की जर्जर हालत, बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा तथा भवन की मरम्मत को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। बीडीसी सदस्य ने अपने पत्र में दावा किया है कि स्कूल का बुनियादी ढांचा अत्यंत खराब स्थिति में है और पिछली बरसात में स्कूल का डंगा गिरने के बाद हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। उनका कहना है कि बारिश का पानी स्कूल परिसर और कमरों में प्रवेश कर रहा है, जिससे भवन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पत्र के अनुसार, स्कूल में अध्ययनरत बच्चों और कार्यरत शिक्षकों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि यह क्षेत्र दुर्गम पहाड़ी इलाका है, जहां अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बच्चों को दूर स्थित विद्यालयों में भेजने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में बच्चे इसी स्कूल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। राजेश रढाईक ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूल की मरम्मत, सुरक्षा दीवार (डंगा) के निर्माण और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल आपातकालीन फंड जारी कर आवश्यक कार्य शुरू करवाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के निदेशक तथा उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चौपाल को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है। फिलहाल, इस मामले पर शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Shimla Urban, Shimla | Jul 10, 2026

किन्नौर के कुप्पा में बड़ा हादसा टला, 13 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

लगातार बारिश के बीच कामरू पंचायत के कुप्पा क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक भारी चट्टानें और मलबा गिरने लगा। समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से 13 लोगों को सुरक्षित स्थान (जीरा फार्म) में शिफ्ट कर दिया गया।

हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन 3 मकान, एक गोशाला और कुछ बगीचों को क्षति पहुंची है।

तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह के नेतृत्व में प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रभावित परिवारों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई।

प्रशासन की अपील: लगातार बारिश के मद्देनज़र पहाड़ी क्षेत्रों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।

किन्नौर के कुप्पा में बड़ा हादसा टला, 13 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। लगातार बारिश के बीच कामरू पंचायत के कुप्पा क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक भारी चट्टानें और मलबा गिरने लगा। समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से 13 लोगों को सुरक्षित स्थान (जीरा फार्म) में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन 3 मकान, एक गोशाला और कुछ बगीचों को क्षति पहुंची है। तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह के नेतृत्व में प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रभावित परिवारों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई। प्रशासन की अपील: लगातार बारिश के मद्देनज़र पहाड़ी क्षेत्रों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।

Shimla Urban, Shimla | Jul 10, 2026