रावतसर: जिला एसपी विकास सांगवान ने रावतसर थाने में सीएलजी बैठक ली लोगों ने नशे व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग
रावतसर पुलिस थाने में बीती रात शनिवार को जिला एसपी विकास सांगवान की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक हुई आयोजित। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे, सट्टे के कारोबार, चोरी की वारदातों व वेश्यावृत्ति पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस मौके पर एडिशन एसपी सुभाष शर्मा सी डब्ल्यू सी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल, डीएसपी हंसराज, रावतसर पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवरान भी रहे मौजूद।