रावतसर: रावतसर:रावतसर क्षेत्र में वन विभाग टीम की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई ,अवैध प्रतिबंधित लकड़ीयो से भरी सात पिकअप की जब्त।
रावतसर क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप शर्मा ने शुक्रवार को वन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेंज क्षेत्र में गठित टीम ने अवैध प्रतिबंधित लकड़ीयो से भरी सात पिकअप वाहनों को जप्त किया है। पिक अप वाहन चालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। प्रतिबंधित लकड़ियों को वाहनों से तस्करी कर हरियाणा ले जाया जा रहा था।