रावतसर: रावतसर पुलिस ने घर में सो रहे एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक जने को किया गिरफतार।
रावतसर पुलिस ने घर में सो रहे युवक पर जानलेवा हमला करने के प्रकरण का खुलासा किया है।पुलिस ने शनिवार को जांच के दौरान घायल युवक के ताऊ के लड़के जगतपाल पुत्र पटेल सिंह सोनी निवासी रामपुरा मटोरिया को गिरफ्तार किया है। 18 जून को घर में सो रहे युवक मुकेश सोनी पर अज्ञात जनों द्वारा तेज धारदार हथियार से हमला करने का प्रकरण रावतसर पुलिस थाने में दर्ज हुआ था।