रावतसर: पल्लू पुलिस ने नोहर रोड पर अवैध खेजड़ी की लकड़ियों से लदे 4 वाहनों को किया जब्त
पल्लू पुलिस में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई करते हैं चार वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने शुक्रवार को नोहर मार्ग पर खेजड़ी की लकड़ियों से भरी तीन पिकअप व एक ट्राली को जब्त किया है। पल्लू पुलिस थाना प्रभारी बिशन सहाय द्वारा मय टीम कार्रवाई की है। पुलिस में आगामी कार्रवाई हेतु वन विभाग को सूचित किया है।