रावतसर: पोहड़का निवासी विवाहिता ने पति और सास पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में दहेज प्रताड़ना के आरोप में गुरुवार को दो जनों पर मामला दर्ज हुआ है। पोहड़का का निवासी विवाहिता सुमन मेघवाल ने अपने पति फूसाराम व सास आशा निवासी बड़ा डेगाना तहसील लूणकरणसर पर करवाया मामला दर्ज। दहेज की मांग को लेकर मारपीट व स्त्री धन हड़पने का आरोप लगाया है। रावतसर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।