सिरसागंज: थाना सिरसागंज क्षेत्र के सराय बीच निवासी बहन ने मारपीट के मामले में भाई और भाभी के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
थाना सिरसागंज क्षेत्र के सराय बीच में अपनी वृद्ध माँ के पास रहने वाली बहन सब्बो ने अपने भाई और भाभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनका भाई घर की छत पर जुआ कराता है, जिसका विरोध करने पर भाई और भाभी ने मिलकर उसकी मां और उसके साथ मारपीट की, जिसमें मां का कूल्हा टूट गया।