देवास। सोशल मीडिया पर क्षिप्रा घाट पर फैली गंदगी के वीडियो सामने आने के बाद दिव्योग संस्थान की टीम ने नदी के तटों की सफाई का संकल्प लिया है। नवरात्रि के अवसर पर संस्थान की टीम लगातार घाट पर सफाई अभियान चला रही है। टीम ने नौ दिनों में घाट को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
नवरात्रि के दूसरे दिन भी टीम के सदस्य सुबह से ही सफाई कार्य में जुटे रहे। घाट की सीढ़ियों पर जमा कचरे को बाहर निकालकर सफाई की जा रही है। टीम का कहना है कि घाट के कई हिस्सों में अभी भी बड़ी मात्रा में कचरा जमा है, जिसे चरणबद्ध तरीके से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
दिव्योग संस्थान की टीम ने देवास और क्षिप्रा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि नदी में कचरा और पूजन सामग्री न डालें। क्षिप्रा का जल हमारे पर्यावरण और जनजीवन के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में नदी को प्रदूषित होने से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
टीम के सदस्यों का कहना है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घाट की बदहाल स्थिति दिखाई दी थी। इसके बाद संस्थान ने स्वच्छता की दिशा में पहल करते हुए घाटों की सफाई का संकल्प लिया। निरंतर प्रयासों से अब सफाई के सकारात्मक परिणाम भी दिखाई देने लगे हैं। टीम का प्रयास है कि आने वाले दिनों में पूरा घाट स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आए।
नौ दिनों का संकल्प, स्वच्छ क्षिप्रा का लक्ष्य।
दिव्योग संस्थान ने नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है, ताकि धार्मिक आस्था के इस महत्वपूर्ण स्थल को स्वच्छ रखा जा सके। नवरात्रि में मां की आराधना के साथ क्षिप्रा की स्वच्छता का संकल्प भी हर नागरिक को लेना चाहिए।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews