देवास। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवास की औद्योगिक थाना पुलिस ने टाटा चौराहा पर दो ट्रकों से 13,800 लीटर अवैध स्प्रिट जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों से कुल 69 ड्रम बरामद हुए, जिनमें 13,800 लीटर स्प्रिट भरी थी। जब्त स्प्रिट की कीमत करीब 8 लाख 28 हजार रुपये, जबकि वाहनों सहित कुल मशरूका 18 लाख 28 हजार रुपये आंका गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश राठौर, निवासी खजूरी सड़क, भोपाल और लोकेंद्र नागर, निवासी कृष्ण करीम कॉलोनी, देवास के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews