किशनगंज सदर प्रखंड में जीविका दीदी अधिकार केंद्र की हुई शुरुआत
*महिलाओं के हक–अधिकार के लिए कार्य करेगा अधिकार केंद्र । जीविका ने महिलाओं के रोजगार-स्वरोजगार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए : डीएम*
*केंद्र पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास–त्वरित न्याय के लिए करेगा कार्य । आर्थिक स्थति मजबूत होने से महिलाएँ अपने हक़-अधिकार के लिए हुई सजग : एसपी*
किशनगंज:-आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज एवं श्री संतोष कुमार,पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जीविका दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं के हक, अधिकार, न्याय एवं पुनर्वास के लिए काम करेगा. अधिकार केंद्र के माध्यम से महिलाओं को लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव जैसे मुद्दों पर मदद प्रदान की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर जरूरत मंद महिलाओं को मनोवैज्ञानिक, क़ानूनी, आश्रय, पुनर्वास और परामर्श–सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि जीविका ने महिलाओं के रोजगार-स्वरोजगार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है । उनके हक-अधिकार की दिशा में यह अधिकार केंद्र मददगार साबित होगा ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकार केंद्र पर किसी भी प्रकार की हिंसा एवं अन्य प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं के लिए अल्पकालीन पुनर्वास की भी व्यवस्था की गई है ।केंद्र पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास–त्वरित न्याय के लिए कार्य करेगा ।
आर्थिक स्थति मजबूत होने से महिलाएँ अपने हक़-अधिकार के लिए सजग हुई हैं।
सरकार की ओर से महिला पुलिस, महिला थाना, पुलिस दीदी जैसी पहल की गई ।ताकि महिलाएँ सुरक्षित होकर अपने जीवन में आगे बढ़ सके. जीविका दीदी अधिकार केंद्र उस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे पहले अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की ।
समन्वयक दीदी इस जीविका दीदी अधिकार केंद्र का संचालन करेंगी , गाँव और पंचायत स्तर पर सक्षमा दीदी कार्य करेंगी, जो जरूरत मंद महिलाओं को दीदी अधिकार केंद्र से जुड़ाव कर सहायता उपलब्ध कराएंगी ।
जीविका दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों जैसे कि पुलिस, विधि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा से जुड़ाव कर पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगी ।
इसके लिए जीविका के विभिन्न सामुदायिक संगठन में प्रचार–प्रसार भी किया जा रहा है ।
इस केंद्र के जरिये जरूरतमंद महिलाओं का सेवा प्रदाताओं के साथ जुड़ाव, संबंधित विभागों से मदद लेने तथा बाल विवाह रोकथाम, दहेज प्रथा उन्मूलन जैसे सामाजिक कुप्रथाओं के रोकथाम की दिशा में भी काम करेगी ।
जीविका दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से ग्राम समृद्धि एवं लचीलापन योजना (VPRP) को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल कराने के लिए भी कार्य किया जाएगा ,साथ ही इस केंद्र के माध्यम से पीड़ित, वंचित, गरीब महिलाओं के सामाजिक–आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जाएगा ।
किशनगंज सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जीविका दीदी अधिकार केंद्र का संचालन शगुन जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि. चकला द्वारा किया जाएगा ।
इस मौके पर डीपीएम जीविका अनुराधा चंद्रा, अंचल पदाधिकारी किशनगंज सदर, प्रबंधक जीविका गिरीश कुमार दास, प्रभारी बीपीएम सदर उदय कुमार पटेल जीविका कर्मी, समिति की लीडर दीदी, बड़ी संख्या में आई जीविका दीदी और कैडर उपस्थित थे.
#CMOBihar #IPRDBihar #kishanganjbihar #kishanganjadministration #JeevikaDidi #jeevika #JEEViKABihar
Samrat Choudhary