असुरा-निशन्दरा घाट पुल का पूर्व विधायक ने लिया जायजा
कोचाधामन के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ असुरा-निशन्दरा घाट पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुल के बन जाने से कोचाधामन एवं बहादुरगंज प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास का नया द्वार खुलेगा। पुल निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
Bahadurganj, Kishanganj | Oct 4, 2026