नबीनगर: जमुनिया गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को किया गिरफ्तार
मदनपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक उक्त गांव निवासी कुंदन मांझी है. थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने गुरुवार की शाम पाँच बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.