मुलताई: मुलताई नगर के बुकाखेड़ी डैम पर क्रेन से किया गया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
Multai, Betul | Oct 14, 2024 मुलताई नगर में सोमवार सुबह करीब 4 बजे तक तक मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी रहा। इस दौरान नगर में जगह जगह पर विराजी मां दुर्गा की प्रतिमाएं डीजे और बैंड बाजों के साथ सबसे पहले ताप्ती तट पर पहुंची। जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना और आरती कर उन्हें विदा किया गया। यहां से सभी भक्तगण मां दुर्गा की प्रतिमाएं लेकर बुकाखेड़ी डेम पर पहुंचे।