एक सरपंच पद… 43 उम्मीदवार! बेंच, तकिया और नाव भी बने चुनावी निशान!
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की सूरवाल ग्राम पंचायत में सरपंच पद का चुनाव दिलचस्प हो गया है। यहां एक सीट के लिए 43 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
दरअसल, कुल 55 नामांकन दाखिल हुए थे, लेकिन नाम वापसी के बाद 43 उम्मीदवार मैदान में रह गए। प्रत्याशियों की इतनी बड़ी संख्या के चलते निर्धारित चुनाव चिन्ह भी कम पड़ गए। ऐसे में अतिरिक्त चुनाव चिन्हों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से विशेष अनुमति लेनी पड़ी।
अब इस चुनाव में बेंच, तकिया और नाव जैसे अनोखे चुनाव चिन्ह भी देखने को मिल रहे हैं। चार हिस्सों में तैयार किए गए मतपत्र में सभी 43 प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह दर्ज हैं।
अब आप बताइए, आपके गांव में सरपंच पद के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में थे? कमेंट में अपने गांव का नाम और उम्मीदवारों की संख्या जरूर बताएं।
#SikarSandesh #PanchayatChunav
Sikar, Sikar | Nov 17, 2026