फरसगांव: फरसगांव अस्प्ताल में डॉक्टरों के साथ मरीजो ने और आदर्श स्कूल में निःशुल्क प्रशिक्षण ले रहे नवयुवकों ने किया योगाभ्यास
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को फरसगांव मुख्यालय में जगह जगह योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में फरसगांव अस्प्ताल में डॉक्टरों के साथ भर्ती मरीजों व उनके परिजनों ने योगाभ्यास किया। वही आदर्श स्कूल मैदान में अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिसद से निःशुल्क प्रशिक्षण ले रहे नवजवानों ने आदर्श में शिक्षकों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया ।