रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर को दान में मिली चांदी को लेकर पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रकार की चर्चाएं और आरोप सामने आ रहे थे। खास तौर पर चांदी के काकभुशुंडी के गायब होने की बात कही जा रही थी। हालांकि अब इस मामले में नया दावा सामने आया है, जिसके अनुसार चांदी के काकभुशुंडी कहीं गायब नहीं हुए हैं, बल्कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
दावे के मुताबिक चांदी के काकभुशुंडी कारसेवक पुरम स्थित चंपत राय के कक्ष में सुरक्षित रखे गए हैं। बताया गया है कि चंपत राय के पूजा स्थल पर प्रतिदिन उनकी विधिवत पूजा-अर्चना भी की जाती है। इसके अलावा चांदी की एक बड़ी माला भी कारसेवक पुरम में संरक्षित रखी गई है।
#ayodhya #rammandirdonation
Korba, Korba | Jun 25, 2026