धौलपुर: सागरपाड़ा में जुए की मुखबिरी के शक में दो पक्ष हुए आमने-सामने, कोतवाली थाना पुलिस ने 13 जनों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते कुछ लोगो को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से पुलिस को राशि और जुआ के उपकरण मिले थे। जमानत पर जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों की स्थानीय लोगो के साथ मुखबिरी देने के बात को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में दोनो पक्षों के 7 लोग घायल हुए थे। मंगलवार को दर्ज मामले में 13 जनों को गिरफ्तार किया है