कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार दोपहर 1 बजे राहतगढ़ क्षेत्र के किसानों ने जमीन का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। हाजी उवेश कुरैशी, हाजी इदरीस कुरैशी और राधा रानी ने बताया कि उनकी जमीन फोरलेन निर्माण में अधिग्रहित हुई, लेकिन एक साल बाद भी मुआवजा नहीं मिला, जबकि अन्य किसानों को पहले ही भुगतान हो चुका है। किसानों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।