हरिद्वार: चेक बाउंस और हत्या के प्रयास के 2 अलग अलग वारंटियों को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार को 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वारंटी बालकृष्ण को सुभाष नगर स्थित पानी की टंकी के पास से चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किया गया है जबकि वारंटी देवेंद्र उर्फ मुच्छड़ को लालमंदिर कालोनी से हत्या के प्रयास के एक मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।