हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने वाले आरोपी को गुड़गांव से किया गिरफ्तार, लड़की को सकुशल किया बरामद
हरिद्वार पुलिस ने नाबालिक लड़की को भगा कर ले जाने वाले आरोपी को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम तुषार अरोरा है जो हरियाणा के गुड़गांव का निवासी है। आरोपी एक महीना पहले हरिद्वार क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया जिसने आज सफलता हासिल की।