हरिद्वार: नगर निगम ने रोड़ी बेलवाला और CCR के पास चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 25 अस्थाई दुकानें हटाई गईं, 3 के चालान
शनिवार को रोड़ी बेलवाला और CCR के आस पास के भीड़भाड़ इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में सड़क किनारे और पुल पर लगी 25 अस्थाई दुकानें हटाई गईं, यही नहीं नगर निगम की टीम ने 3 दुकानदारों के चालान भी काटे। अस्थाई दुकानों के चलते रास्तों पर पैदल यात्री खासा परेशान होते थे, जिसके चलते मुख्य नगर आयुक्त ने इन्हें हटाने के कड़े निर्देश दिए थे।