हरिद्वार: रोहालकी अंडरपास से 3 अवैध चाकुओं के साथ बहादराबाद पुलिस ने किए 3 गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस ने रोहालकी अंडरपास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से पुलिस को अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे और पुलिस को देखते ही भागने लगे। पहले से सतर्क पुलिस ने तीनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। आरोपी दीपक, टीटू और सूरज बहादराबाद स्थित आत्मलपुर बोंगला के रहने वाले हैं।